चोरों ने बंद मकान से लाखों की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात किये पार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव डुडियापुर निवासी रमेश पुत्र बालाजी ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बीते रात वह अपने परिजनों के साथ अपने दूसरे मकान में सो रहा था। रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताले तोड़कर बक्से में रखी १ लाख १० हजार की नगदी व एक सोने की जंजीर, चार अंगूठी, चार चूड़ी, एक गले का हार चोर चुरा ले गए। चोर बक्सा उठाकर गांव के ही शिव कुमार दुबे के खेत में फेंक दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी। पीडि़त ने घर पहुंचकर देखा तो उसके होश उड़ गये घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। दरोगा विवेक कुमार राणा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *