चोरों ने गरीब की झोपड़ी में रखे बक्से से पार किये जेवरात व नगदी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों ने गरीब की झोपड़ी में घुसकर बक्सों के ताले तोडक़र नगदी व जेवरात चोरी कर लिये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव जाफर नगर निवासी मिद्दू खां उर्फ सलीम खां ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह बहुत गरीब है। बीती रात वह अपने परिजनों के साथ झोपड़ीनुमा छप्पर के बाहर सो रहा था। झोपड़ी में वाउन्ड्री नहीं है। खुले का लाभ उठाकर चोरों ने झोपड़ी में घुसकर लाइट का बल्क फोड़ दिया और रखे तीन बक्सों के ताले तोड़ दिये। जिसमें रखे पुत्री के कुंडल तथा ५७०० रुपये की नगदी चोर चोरी कर ले गये। सुबह जागने पर बक्से को खुला देख पीडि़त के होश उड़ गये। परिजनों को जानकारी हुई तो शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीडि़त को जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *