चोरों ने दीवार फांदकर हजारों की नगदी व सोने चांदी के आभूषण किये पार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात अज्ञात चोरों ने घर की दीवार फांदकर हजारों की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिये। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कनाशी के मजरा नगला गुलरिया निवासी सुमित कुमार पुत्र रघुवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बीती रात वह अपने परिजनों के साथ सो रहा था। रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने की घर की दीवार फांदकर घर में घुस आए और अलमारी तथा बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखी 5 हजार की नगदी तथा सोने के जेवरात एक गले का हार, एक अंगूठी, एक बेंदा, एक कमर करधनी, चांदी की 1 जोड़ी पायल आदि घरेलू सामान चोरी कर ले गये। पीडि़त जब सुबह जागा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख शोर-शोराबा शुरु कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और सूचना पुलिस को दी। दरोगा विवेक कुमार राणा ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गयी है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *