दीवार के सहारे घर में घुसे चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात किये पार

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। दीवार के सहारे घर में घुसे चोरों ने ग्रामीण के घर से लाखों की नगदी, जेवर चोरी कर लिये। सुबह उठे ग्रामीण को चोरी की जानकारी हुई। पीडि़त ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के मोहल्ला माझगांव निवासी नबाब अली के घर सोमवार की रात दीवार के सहारे घर में चोर घुस आये। दूसरी मंजिल पर बने कमरे का गेट खोलकर बक्शे का ताला तोडक़र उसमे रखे 3.50 लाख रूपये और सोने का हार, कुंडल, नथ आदि सामान चोरी कर फरार हो गये। पीडि़त ने बताया की वह वारदात के समय पत्नी फरजाना, दो पुत्री नजबी, मैबीस के साथ छत पर सो रहे थे। सुबह करीब 4 बजे नबाब अली को छत पर बने कमरे के दरवाजे खुले मिले। बक्शे का ताला भी टूटा पड़ा था। सामान कमरे में फैला था। उसमें रखे जेवर, नगदी सहित अन्य सामान गायब था। खोजबीन करने पर कमरे में रखा छोटा बक्शा (गुल्लक) पड़ोस के खाली प्लाट में पड़ी मिली। उसमें रखे रूपये गायब थे। ताला भी प्लाट के दूसरे कोने पर टूटा पड़ा था। पीडि़त की सूचना पर 112 पुलिस, थाना पुलिस ने आकर जांच पड़ताल की। बाद मे पीडि़त ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना के बाद गली में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पड़ोसी के यहां गली के कैमरे में वारदात के समय तीन संदिग्ध महिलायें दिखाई पड़ रही हंै। हलांकि पुलिस ने अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *