
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरों ने खाली पड़े मकान के सहारे घर में घुसकर तीन लाख की नकदी तथा लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। पीडि़त ने पड़ोसी पर घर की रेकी करने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुरली नगर निवासी नंदराम पुत्र कल्लू शाक्य के मकान को अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाते हुए एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में नंदराम के पुत्र रामू ने बताया ससुराल में बहन की तबीयत खराब थी। सूचना के बाद बुलाकर घर लाया था। बीते दिवस की मध्य रात्रि परिवार के लोग खाने पीने के बाद सो गए। रामू के अनुसार उसके घर के पास राजेंद्र का खाली मकान है। इसी मकान के सहारे अज्ञात चोर जीने के सहारे घर के अंदर दाखिल हुए तथा दरवाजे की कुंडी खोलने के साथ ही अंदर कमरों के ताले तोड़कर बक्से आदि उठाकर पड़ोसी के घर में तोडफ़ोड़ की। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह महिलाएं जागी और अंदर पहुंची तो सामान बिखरा पड़ा था। जिससे उनके होश उड़ गये। खोजबीन के दौरान पड़ोसी के खाली पड़े मकान जिसके अंदर बक्से आदि टूटे पड़े हुए थे। पीडि़त रामू ने घटना की सूचना शमशाबाद पुलिस को दी। जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की जांच पड़ताल की।
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने पीडि़त परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया। पीडि़त के अनुसार घर में सभी लोगों के सोने चांदी के जेवरात अलग- अलग रखे हुए थे। जिसमें मां निर्मला देवी द्वारा पुत्र या पुत्री का विवाह किए जाने की व्यवस्था की गई थी। पीडि़त निर्मला देवी के अनुसार घर में लगभग तीन लाख की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात आदि थे।
रामू के अनुसार एक भाई गुडग़ांव में एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है। घर में भैया भाभी के भी सोने चांदी के जेवरात रखे हुए थे जिसमें सोने की चेन, सोने की अंगूठी एवं चांदी का गुच्छा, टीका, कुंडल, बृजबाला, मटर माला, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल तथा तोडिय़ां मां निर्मला देवी के सोने चांदी के आभूषणों में तोडिय़ां, सोने के कुंडल, गुच्छा चाचा के कमरे से चांदी का गुच्छा, सोने के कुंडल, पायल के अलावा एक बेटी के भी जेवरात सोने की झुमकी, तोडिय़ां, अंगूठी के अलावा जीजा की दो अंगूठियां, महिलाओं तथा पुरुषों के कपड़े, सब को चुरा ले गए। पीडि़त के अनुसार अज्ञात चोरों ने तीन लाख की नगदी सहित लगभग 10 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। रामू ने बताया पड़ोसी राजेंद्र का मकान काफी दिनों से खाली पड़ा था। 2 दिन पूर्व पड़ोसी को उसी मकान के आसपास फोटोग्राफी कर घर की रेकी करते देखा गया। इससे जाहिर हैं कहीं न कहीं चोरी की घटना में पड़ोसी का हाथ है। फिलहाल पीडि़त ने शक के दायरे में थाना पुलिस को पड़ोसी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
