एक जगह चोरी करने में रहे असफल
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते स्थानीय लोगों में जहां रोष व्याप्त है। वहीं चोरों को भी पुलिस का कोई खौफ नहीं है। आये दिन चोर किसी न किसी घर पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। बीती रात चोरों ने तीन जगहों पर धाबा बोला। दो जगह से चोरों ने हाथ साफ किया, लेकिन एक जगह चोरों के मंसूबे नाकाम हुए।
जानकारी के अनुसार रोशनाबाद निवासी परशुराम शर्मा के खोखे के ताले तोडक़र चोर 20 हजार की नकदी उड़ा ले गए। इसके अलावा डॉ0 चन्नू गंगवार के पुत्र की शादी थी, सभी लोग बारात गए थे। खाली घर होने पर चोरों ने घर में घुसकर दो गैस सिलेंडर व आदि सामान चोरी कर लिया। रोशनाबाद निवासी मुकुल गंगवार की गल्ला गोदाम जो कि रोशनाबाद रमापुर मुख्य मार्ग पर गांव के किनारे है उनकी गल्ला गोदाम का शटर तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल रहे। मुकुल की गल्ला गोदाम के पीछे बने कमरे में उनका चौकीदार रहता है जिसे चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस गश्त कराने की मांग की है। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चोरों ने दो स्थानों से हजारों की नगदी की पार
