
इसी सत्र में हो चुकी है चार बार चोरी, पुलिस के रवैये से शिक्षकों में रोष व्याप्त
दो दिन में खुलासा न हुआ तो शिक्षक संघ करेगा विरोध प्रदर्शन
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते रात अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय की दीवार में नकाब लगाकर लाखों का सामान पार कर दिया। जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस की लापरवाही पर शिक्षकों ने आक्रोश जताया।
विकासखंड क्षेत्र के समैचीपुर मजरा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह रोजाना की भांति अपने विद्यालय का ताला बंद करके अपने घर चले गए थे। रविवार होने की बजह से वह विद्यालय नहीं आ पाये थे। पीडि़त प्रधानाध्यापक ने दर्शाया कि सोमवार सुबह जब बच्चे विद्यालय पढऩे आये तो उन्हें गेट के ताले टूटे पड़े मिले। जब अंदर जाकर देखा तो सीट के नीचे दीवार कटी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर मैं पहुंच गया। चोरों ने रात्रि के समय नकब लगाकर विद्यालय में रखा इन्वर्टर, बैट्री, रेडियो, ब्लूटूथ, माउस माइक तथा पूरा म्यूजिक सिस्टम, कमरे में रखा स्वच्छता का सामान, रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर चूल्हा तथा मिड-डे-मिल का सामान गेहूं चावल आदि सामान चोरी कर ले गये। शिक्षक ने बताया कि इसी सत्र में चार बार चोरी तथा चोरी का प्रयास की घटनायें घटित हो चुकी है। वहीं शिक्षक संघ ने दो दिन के अंदर घटना का खुलासा न हुआ तो पुलिस के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
