चोरों ने दीवार काटकर नगदी सहित लाखों के जेवरात किये पार

सीओ व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात घर के आंगन में सो रहे दंपत्ति के मकान की पीछे से दीवार काटकर चोरों ने नगदी जेवरात सहित लाखों की चोरी कर ली। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। वहीं सीओ व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कनाशी निवासी अनिरुद्ध सिंह पुत्र सतीश चंद्र गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बीती रात वह अपने परिजनों के साथ घर के आंगन में सोए हुए थे। रात्रि के दौरान किसी समय अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की दीवार काटकर नकाब लगाकर घर के अंदर घुस गये और दो सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, 10 अंगूठी, 2 जोड़ी झाले, कानों के एक बड़ी टॉप्स, 6 जोड़ी तोडिय़ा चांदी के, 12 चांदी के कमर करधनी तथा एक लाख की नगदी चोरी कर ली। पीडि़त जब सुबह जागा तो घर के ताले टूटे पड़े थे और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गये। बक्से, अलमारी देखी तो सारा सामान गायब था। सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा व हल्का के दरोगा विवेक कुमार राणा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। वहीं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार व फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर घटना का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *