तीन स्थानों से भैंस खोल ले गये चोर, एक जगह प्रयास विफल

पुलिस ने कहा गश्त बढ़ाया जायेगा, आप लोग भी सजग रहें
नवाबगंज/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात पशु चोर दो स्थानों से भैंस खोल ले गये, वहीं एक स्थान पर भैंस चोरी करने में विफल रहे। पीडि़तों ने घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दुली निवासी रामनिवास पुत्र बेचेलाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कीमती भैंस जो कि घर के दरवाजे पर बंधी थी रात में किसी समय अज्ञात चोर आए और उनके घर के बाहर बंधी भैंस खोल ले गए। जिसकी जानकारी सुबह भैंस मलिक को हुई, तो पीडि़त ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। वहीं गांव के किनारे किसी चार पहिया वाहन के पद चिन्ह बने हुए थे। जिससे अनुमान लगाया गया कि किसी चार पहिया वाहन से भैंस को चुराकर ले जाया गया। वहीं क्षेत्र के ही गांव बलीपुर में रोड के किनारे दरवाजे के बाहर बंधी देव सिंह की भैंस को भी चोरों ने चुराने का प्रयास किया, लेकिन तब तक परिजन जाग गए और चीख पुकार करने पर चोर लोडर गाड़ी लेकर भाग गए। वहीं शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी अनिल कुमार पुत्र सर्वनाम सिंह भी नवाबगंज थाने आए और उन्होंने भी अपनी भैंस चोरी होने की बात बताई। जिस पर थाना पुलिस ने उनको संबंधित थाना शमशाबाद में जाकर शिकायती पत्र देने की बात कही, लेकिन बलीपुर की भैंस की घटना तथा नगला दुली के रामनिवास के साथ घटित घटना की पीडि़तों ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने गस्त की सक्रियता बढ़ाने की बात कही। साथ ही लोगों को बताया कि वह खुद भी सजग रहे और पुलिस को कोई भी गांव में अपरिचित व्यक्ति आए तो तुरंत जानकारी दें।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गॉव अताईपुर जदीद निवासी रामसरन पुत्र गप्पूलाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि मंै अपने घर की चारपाई पर सो रहा था। बीती रात्रि अज्ञात चोर छोटा हाथी साथ लेकर आये और उन्होने घेर में बंधी भैस खोलकर छोटा हाथी में चढ़ा ली। जैसे ही दूसरी भैंस खोलने आये, तो खटपट की आवाज सुनकर रामसरन जाग गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू किया, तो मवेशी चोर छोटा हाथी में एक भैंस लेकर फरार हो गये। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल की। वहीं चर्चा के अनुसार मवेशी चोरों के आंतक से लोग परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *