ग्रामीणों ने पीछा कर दो चोरों को पकड़ा
पुलिस ने पहुंचकर की जांच और चोरों को ले गयी थाने
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना नवाबगंज क्षेत्र में भैंस चोरों का आतंक से ग्रामीण काफी भयभीत है। आये दिन भैंस चोर भैंसों को चोरी कर ले जाते है। बीती रात पिकअप चोरों ने भैंसें चोरी कर ली। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पीछा कर बाइक सवार दो चोरों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।
थाना अंतर्गत ग्राम जानकीपुर निवासी रामपाल शाक्य पुत्र राम गुलाम रात्रि में अपने घर पर सो रहे थे। रात्रि समय लगभग 12 बजे से लेकर 1 बजे के बीच चोरों ने एक भैंस चोरी कर ली। चोर भैंस को पिकअप में लाद करके चले

गए। वहीं अलीगंज रोड पर स्थित सलेमपुर त्योरी निवासी रामनिवास पुत्र कप्तान सिंह के लडक़े की भैंस पिकअप में चोर लाद ले गए। पीडि़त के अनुसार चोर भैंस लादने के बाद अपनी बाइक उठा रहे थे, तभी गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद सिलसंडा चांदुइया निवासी अवधेश कुमार कोटेदार की भैंस चोरों ने खोली तो लोग जाग गए। इस दौरान चोरों ने हाथापाई हुई और वह पिकअप लेकर भाग गये। इस दौरान ग्रामीणों ने बाइक सवार दो चोरों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और बाइक सहित दोनों संदिग्धों को थाने ले गयी। जो व्यक्ति दो पकड़े गए उनके परिजनों का कहना है कि दोनों लडक़े अलीगंज पेट्रोल पंप पर 1:15 पर पेट्रोल डलाया। वह लोग अलीगंज से फर्रुखाबाद एक सवारी लेने बाइक से जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सलेमपुर त्योरी निवासी अनीता पत्नी लालू प्रसाद राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि सडक़ किनारे उसका घर है। मेरी झोपड़ी में भैंस बंधी थी। रात्रि १:३० बजे पिकअप सवार अज्ञात चोर आये और मेरी भैंस खोलकर पिकअप में डालकर भागने लगे। जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग गये और पिकअप का पीछा किया तो वह अचरा की तरफ भाग गये, लेकि

न पिकअप के पीछे चल रहे बाइक संख्या यूपी 82एजे/5873 पर दो चोरों को मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गौरव उर्फ गंजा पुत्र संतोष निवासी कैलटा अलीगंज एटा, दूसरे ने अपना नाम सुमित पुत्र उमेश चन्द्र बताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।
