चोरों ने पचास हजार की नकदी व जेवरात किये चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात शातिर चोरों ने घर में घुसकर हजारों की नकदी व जेवरात पार कर दिये। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तथा शीघ्र घटना का खुलासा करने का पीडि़त को आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार गंगापार क्षेत्र बाढ़ से जूझ रहा है और ऊपर से आये दिन हो रहीं चोरियों से ग्रामीण दहशतजदा हैं। बीती रात चोरों ने थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम गाँधी निवासी कृष्णवीर सोमवंशी परिजनों के साथ सो रहे थे, तभी रात्रि में किसी पहर चोर मुख्य द्वार की कुंडी तोडक़र घर में दाखिल हो गये और घर के भीतर बक्सों आदि में रखी ५० हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी करके फरार हो गये। जब जब परिजन जागी, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटनवा की सूचना कृष्णवीर सोमवंशी ने थाना पुलिस को दी। पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *