
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम पंचायत गुसरापुर विकास खंड शमसाबाद के ग्राम सचिवालय में बीती रात्रि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर यहां से कम्प्यूटर, इनर्वटर, सोलर प्लेट आदि सामान चोरी क ले गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सचिवालय सभागार और कार्यालय का ताला तोड़कर कार्यालय में रखा डेल कंपनी क कंप्यूटर, हैवेल्स का इनवर्टर, दो बैटरी, साथ ही चार्जिंग सोलर प्लेट और सीसीटीवी कैमरे का पूरा सेट विथ मॉनिटर चोरी कर ले गये। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान पति अमन अवस्थी ने थाना पुलिस को दी। जिस पर क्षेत्रीय दरोगा विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और 112 नंबर की पुलिस भी मौजूद रही। बताते चलें कि इसके पूर्व सादिकपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में भी चोरी हो चुकी है। जिसका पुलिस अभी तक नहीं हो पाया है। चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्रीय जनता में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
