चोरों ने खाली मकान से लाखों के जेवरात व घरेलू सामान किया पार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरों ने खाली मकान का ताला तोडक़र लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दी। इसके अलाली चोर गैस सिलेंडर व कपड़े, बर्तन आदि भी चोरी कर ले गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम नगला महानंद निवासी राम औतार सिंह गांव के अंदर बने मकान में ताला लगाकर पत्नी बिट्टा देवी के साथ गांव के बाहर बने दूसरे मकान में सोने चला गया था। घर खाली पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का कुंडा काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने नीचे बने दो कमरों में से पहले का कुंडा तोड़ा और बक्से में रखे 15,000 रुपए नकद चुरा लिए। दूसरे कमरे से राम औतार की बेटी नीलम के बक्से में रखे सोने के झाले, तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायलें और एक सोने की चेन पार कर दी। इसके बाद चोर मकान के ऊपर बने कमरे में पहुंचे। वहां उन्होंने अलमारी का लॉक तोडक़र उसमें रखे जेवर भी चुरा लिए। सुबह जब राम औतार की पत्नी अंदर वाले मकान में पहुंचीं, तो उन्होंने कुंडा टूटा हुआ देखा और तुरंत अपने पति को घटना की जानकारी दी। राम औतार ने बताया कि लगभग 8 से 10 लाख रुपए मूल्य के 6 तोला सोने के जेवरात, 1 किलो चांदी, 15,000 रुपए नकद, एक गैस सिलेंडर, कपड़े और बर्तन चोरी हुए हैं। राम औतार ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गयी। तहरीर मिल गयी है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *