कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों ने ९ बकरियां चोरी कर लीं व एक अन्य मकान का ताला तोडक़र चोरी करने का प्रयास किया। हलचल होने पर चोर भाग गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जानकारी केे अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर खास लालबाग निवासी अकील पुत्र नाजिर के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर उसकी 9 बकरी चोरी करके फरार हो गये। गृह स्वामी के जागने पर चोरों ने उससे भी हाथापाई की जिसकी वजह से गृह स्वामी अकील चुटैल हो गया। पीडि़त ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। एक अन्य घर जकी पुत्र फुंदन के घर का भी चोरों ने मैन गेट का ताला तोड़ दिया। वह बाहर रहता है। पड़ोस के लोगों ने उसे सूचना दे दी है। गांव में हलचल होने की वजह से चोर फरार हो गये। ग्रामीणों के अनुसार चोर चार पहिया वाहन से आये थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आये दिन हो रहीं चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है।