चोरों ने तकिये में रखे 75,000/- रुपये व जेवर उड़ाये

10 जनवरी 2024 को घर में थी पुत्री की शादी
कायमगंज, समृद्धि न्यूज।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अताईपुर खटको निवासी गुड्डी बेेगम पत्नी स्व0 पच्चू उर्फ अशफाक की पुत्री शबाना का विवाह दिनांक 10 जनवरी 2024 को नगर के मोहल्ला चिलौली पठान निवासी समीर के साथ होना था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बीती रात्रि मॉ बेटी घर के आंगन में सो रही थीं। उसी दौरान दीवार के सहारे चोर घर के अन्दर दाखिल हुए तथा कमरे में रखा तकिया उठा लिया और उसके अन्दर रखे 75,000/-रुपये की नगदी तकिया फाडक़र निकाल ली तथा बक्से में रखे एक जोड़ी सोने की कानों की झुमकी, एक जोड़ी चाँदी की पायल चोर चुरा ले गये। जब घर में कुछ हलचल महसूस हुई, तो गुड्डी की ऑख खुल गई। चीख पुकार करने पर चोर घर में खड़ी मोटर साइकिल पर खड़े होकर दीवाल फांदकर फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल की। वहीं कुछ ग्रामीणो की चर्चा के अनुसार किसी जानकार चोर ने तकिये के अन्दर रखे रुपये तकिया फाडक़र चोरी कर लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *