
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात परिजनों के साथ गांव के मंदिर पर भंडारा खाने गए युवक के घर की कुंडी खोलकर रसोई में रखे बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अठरुइया निवासी गुड्डू पुत्र इतवारी लाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया वह अपने परिजनों के साथ गांव में ही दुर्गा माता मंदिर पर चल रहे भंडारे की दावत खाने गए थे, तभी रात में किसी समय अज्ञात चोर उनके घर की कुंडी खोलकर घर में घुस गए और रसोई घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी तथा जेवर जिसमें दो अंगूठी, कुंडल, दो जोड़ी पायल तथा 81000 रुपये नगद चोर चुरा ले गए। पीडि़त के अनुसार जब वह सुबह 4.00 बजे शौचक्रिया के लिए उठा तो उसने अपने घर में बने रसोई घर का दरवाजा खुला देखा। जब अंदर जाकर देखा तो बक्से के ताले टूटे थे। यह देख पीडि़त के होश उड़ गए तथा उसने जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी पाकर परिजन रोने चिल्लाने लगे। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ————-
