चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात तीन सूने पड़े घरों सहित चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर त्योरी निवासी सुदेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह राजपूत ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिजनों के साथ बीते रात अपने घर की छत पर सोए हुए थे, तभी रात में किसी समय अज्ञात चोर दरवाजे के ताले तोडक़र घर में घुस आए तथा अलमारी व बक्से का ताला तोडक़र उनमें रखा सामान एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की जंजीर, एक सोने की अंगूठी तथा चांदी की करधनी, एक जोड़ी पायल, चांदी की एक जोड़ी तोडिय़ां तथा 50000 रुपये नगद अज्ञात चोर चुरा ले गए। पीडि़त के बताए अनुसार जब रात में पानी बरसा और वह नीचे उतरकर आए तो देखा कि ताले टूटे पड़े हैं। तब चोरी होने की जानकारी हुई। दूसरी घटना पड़ोस के ही राजकुमार पुत्र सुखलाल के घर में घटी। सुखलाल ने बताया कि चोर ने पहले कमरे का ताला तोड़ा, फिर बक्से का। चोर बक्से से एक सोने की गले की चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी ने चोरी कीं। तीसरी घटना में इसी गांव के निवासी श्रीराम पुत्र पुन्नी लाल जो कि अपने परिजनों के साथ काफी दिनों से दिल्ली में रह रहे हैं। उनके घर के भी ताले तोडक़र चोरों ने सामान पार कर दिया। वहीं बोरी में रखे पीतल के बर्तन तथा घर में रखे गहने आदि चोर चुरा ले गए। पिता के बताए अनुसार अपने पुत्र को दिल्ली सूचना कर दी है। जब वह घर पर आएगा तो पता चलेगा कि चोर क्या सामान चुरा ले गये हैं। वहीं पड़ोस में धर्मेंद्र जाटव पुत्र महेश जाटव के घर में भी रखा सामान पीतल के बर्तन, गहने, नगदी आदि चोरों ने चोरी कर ली। उनके घर के पड़ोस के ही धर्मेंद्र के सूने पड़े घर में ताले ताले चोरों ने तोड़े तथा सामान आदि चोरी कर ले गये। धर्मेंद्र के भी माता-पिता ने बताया कि उनके पुत्र तथा पुत्रवधू अपने परिजनों के साथ दिल्ली में रह गए हैं। जब वह आएंगे, तो चोरी गये सामान की जानकारी हो पायेगी। वहीं बृजेश पुत्र राजकुमार जाटव ने बताया कि उनके घर में रखी एक बोरी में पीतल के बर्तन, एक जोड़ी झाले, एक चेन, पायल चांदी की तथा एक कमर का गुच्छा चोर चुरा ले गए हैं। ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर हलका इंचार्ज संतोष कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घरों में बारी-बारी से उन्होंने जांच पड़ताल की। दरोगा संतोष कुमार ने बताया कि मामले की सूचना उच्च अधिकारी को दे दी गई है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *