फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी क्रांति पाण्डेय ने अपने साथियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। क्रांति पाण्डेय ने कहा कि परिवर्तन संसार का नियम है। इस बार जनता परिवर्तन चाहती है और २०२४ में बहन मायावती को प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहती है। बिना बसपा के इस बार सरकार नहीं बन सकती। आम जनमानस बसपा की तरफ मुखातिब हो रहा है। भाजपा के झूठ से व कांग्रेस, सपा के अत्याचार से जनता मुक्त होना चाहती है। उन्हें पुन: बहनजी जैसा शासन चाहिए। इसके लिए परिवर्तन जरुरी है। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान वोट मांगे और आशीवार्द लिया। कार्यकर्ता व पार्टी के समर्थकों ने प्रत्याशी क्रांति पाण्डेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस बार जनता परिवर्तन चाहती है: क्रांति पाण्डेय
