आठवां स्थापना दिवस सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का आठवा स्थापना दिवस नवभारत सभा भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन अनिल मिश्रा एवं संजय शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश विजय कुमार सिंह ने कहा कि निर्भीकता, निष्पक्षता एवं ईमानदारी पत्रकारिता का क्षेत्र है और इससे हटकर जो पत्रकार अपने क्षेत्र में काम करते हैं, उनको हमेशा निराशा देखनी पड़ती है।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दमयंती सिंह ने कहा कि जिले के समस्त पत्रकारों को अपने क्षेत्र में ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए और पत्रकारों को हमेशा सच्चाई लिखना चाहिए। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार अनुराग मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को सच्चाई और अच्छाई का साथ नहीं छोडऩा चाहिए, रही सोशल मीडिया की बात तो सोशल मीडिया एक ऐसा पायदान है, जिसने वर्तमान में पत्रकारों को काफी बड़ी राहत दी है, इस समय पूंजीपत लोगों ने चाहे वह कार्यपालिका हो, न्यायपालिका हो या राजनीति क्यों न हो काफी बड़ा हस्तक्षेप किया है, जो चैनल कभी पूंजीपतियों और राजनीति के खिलाफ लिखते थे। पूंजीपतियों ने वह चैनल ही खरीद लिए इसका नतीजा यह हुआ चैनल मालिक पूरी तरह से बर्बाद हुआ, यदि सोशल मीडिया न होती तो उन चैनल मालिकों का आज पता नहीं होता। इस मौके पर ऋषित चौहान, अब्दुल कय्यूम, मोहम्मद मुस्लिम, जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार अवस्थी, स्नेह कुमार सिंह, प्रताप सिंह यादव, अनिल प्रजापति, दीपक तिवारी, ताहिर खा बज्जू, विनय सक्सेना, अरशद वारसी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अजीत अग्निहोत्री, रविन्द्र भदौरिया, सुबोध साध, आतिफ अली खान, अहमद अंसारी मौजूद रहे।
जो पत्रकारिता से हटकर कार्य करते है उन्हें मिलती है निराशा
