शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर माता-पिता एवं गुुरु की चरण वंदना कर उनकी आशीर्वाद लिया।
इंसान की नजर में गुरु का कद सबसे अहम है। कहावत है दुनिया में जन्म लेने वाले के इंसान रूपी शिशु के लिए पहला गुरु मां है, क्योंकि जन्म के उपरांत जब शिष्य का विकास होता तो सबसे पहले मां को ही पहचानता, दूसरा गुरु पिता बच्चे की परवरिश से लेकर भविष्य निर्माण में अहम जिम्मेदारियो का निर्वाह करता। साथ ही उस गुरु की भी अहम भूमिका होती है जो शिक्षा के माध्यम से छात्र को विकास की बुलंद ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य करता है। इस पर्व को हर्षोल्लास के वातावरण में मनाए जाने के लिए गुरुवार को शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जो वाहनों के जरिए गाते बजाते ढाईघाट शमशाबाद पहुंचे तथा भक्तों ने गंगा मैया की आराधना करते हुए गंगा स्नान किया। साथ ही गंगा मैया की पूजा अर्चना की। भगवान सूर्य देव को जलार्धि देकर सुख समृद्धि की कामनाएं कीं। सुरक्षा के लिहाज से बेरिकेटिंग की गई थी तथा खतरे के संकेत लगाए गए थे। इसके अलावा महिलाओं तथा पुरुषों के स्नान के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई थी। थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की भी चाक चौबंद व्यवस्थायें की गयी थीं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद नजर आए। कोई अनहोनी की घटना ना हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन तथा गोताखोर एक्टिव नजर आए। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति ना हो, इसके लिए पुलिस भ्रमण करती नजर आई। उधर समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला था।
गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगायी डुबकी
