फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरों ने इलेक्ट्रानिक दुकान का ताला खोलकर हजारों की नकदी पार कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी फिरोज खान पुत्र रईस खान की लाल दरवाजे पर खान कूलिंग सेंटर के नाम से दुकान है। जहाँ फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर आदि की रिपेयरिंग का कार्य होता है। फिरोज ने बताया कि 31 जुलाई को शाम 6:30 शाम को दुकान बंद कर कायमगंज अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। शुक्रवार को दुकान नहीं खुली। शनिवार को जब फिरोज दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के बाहर लगा गेट खोला। जिसके बाद पता चला कि दुकान के भीतर गुल्लक में रखे लगभग 31 हजार रुपए व 20 हजार का सामान गायब था। सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार व घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता मौके पर पहुंचे और जाँच की। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी। घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी।
दुकान का ताला खोलकर हजारों की चोरी
