डियूटी करने गयी महिला सफाई कर्मी के घर से हजारों की चोरी

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। डियूटी करने गयी महिला सफाईकर्मी के घर से चोरों ने दो हजार की नकदी व तोडिय़ां चोरी कर ली। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी गीता नगर में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी करने गयी थी। उसी समय मोहल्ले के कुछ युवक दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। दरवाजे पर लगी कुण्डी को तोडक़र युवकों ने बक्शे में रखे दो हजार रुपए व तोडिय़ां चोरी कर लीं। दोपहर बाद जब वह घर वापस लौटी, तो महिला ने सामान फैला देख घटना की जानकारी हुयी। महिला ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *