नौ माह से युवती गायब, आरोपी दे रहे धर्म परिवर्तन करने की धमकी

 पीडि़त पिता ने डीएम से लगायी न्याय की गुहार, अनहोनी की जतायी आशंका
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवती को बहला फुसलाकर ले जाने व धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 9 माह बीत गये, लेकिन पुलिस अभी तक न युवती को बरामद किया और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी की है। जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद है और वह ऐलानियां पीडि़त परिवार को धमकी दे रहे है। इस संदर्भ में पीडि़त पिता ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है।
थाना कमालगंज के ग्राम कतरौली पट्टी निवासी प्रेमचन्द्र पुत्र रामस्वरूप ने जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि गांव आशिक पुत्र ईसाक अली 29 अक्टूबर 2024 को मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। मेरी पुत्री घर में रखे पांच लाख पांच हजार रुपये नगदी व सोने-चांदी के आभूषण अपने साथ भी ले गयी थी। इस संदर्भ में शिकायत थाने में दी। कमालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक मेरी पुत्री बरामद कर मुझे नहीं सौंपी है। जब आरोपी के घर वालों से पुत्री को वापस करने की विनती की तो धमकी दी कि तेरी बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर अपने बेटे के साथ निकाह करा दूंगा। अगर तूने ज्यादा कार्यवाही की तो तेरी बेटी को मार कर लाश गायब कर दूंगा। मेरी पुत्री का आज तक कोई पता नहीं चला। मुझे आशंका है कि मेरी पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना घटित न हो गयी हो। आरोपी खुलेआम घूम रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *