निर्दलीय प्रत्याशी को दी जान से मारने की धमकी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर हरिनंदन यादव को दबंगों ने जान से मारने की धमकी। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना नवाबगंज के ग्राम गढिय़ा बबुरारा के मूल निवासी तथा हाल निवासी फैजबाग शमशाबाद निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर हरिनंदन यादव एक अंतिम संस्कार में शमशाबाद गंगाघाट पर गए थे, तभी छोटे पुत्र जोगराज निवासी ग्राम मुरैठी थाना शमशाबाद व उनके साथी ओमकार सिंह यादव बाबाजी ने मुझसे कहा कि तुमने भाजपा से ५ लाख रुपया लेकर चुनाव लड़ा है। देखते हैं कि भाजपा वाले तुम्हें कैसे बचाते हैं। छोटे अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। इन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने थाना शमशाबाद पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *