समृद्धि न्यूज। देश के 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट-दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद पर बम की धमकी मिली है। यह धमकी भरा मेल आज दोपहर 3:30 बजे इंडिगो को आया है। दिल्ली में हुए बम धमाके की जांच चल रही है, इस बीच बुधवार की दोपहर 3:30 बजे इंडिगो एयरलाइंस को ईमेल के जरिए पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इंडिगो को भेजे गए मेल में दी गई धमकी पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी से संबंधित थी। धमकी मिलने के बाद हडक़ंप मचा है और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि मेल कहां से और किसने भेजा है, ये अस्पष्ट है।
