बीएएमएस की परीक्षा शुरु, पहले दिन तीन अनुपस्थित

*प्राचार्या सख्त, नहीं हुई नकल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में बीएएमएस की परीक्षा शुरु हो गई। दो पालियों परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिसमें कुल तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्या डा0 शालिनी के निर्देशन व देखरेख में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीएएमएस की परीक्षा के प्रथम पाली में कुल 68 परीक्षार्थियों में से 65 उपस्थित रहे व तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 58 में से सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित परीक्षा सुबह की पाली में 7 से लेकर 10 बजे तक व दूसरी पाली में 11 बजे से लेकर 1 बजे तक हुई। विश्व विद्यालय द्वारा संचालित बीएएमएस की परीक्षा में दोनों पालियों में मात्र तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सख्ती के चलते नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न हुई। प्राचार्या डा0 शालिनी ने परीक्षा में सहयोग करने वाले सभी को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *