चोरी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। थाना पुलिस द्वारा चोरी के मामले में प्रकाश में आये तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-81/2025 धारा-305/331(4) बीएनएस व मु0अ0सं0-32/25 धारा-303(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 नफर अभियुक्तगण विकास उर्फ गौरव चौहान पुत्र रामबक्श ठाकुर निवासी हरिपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी, पीतम पुत्र पप्पू बाल्मीकि निवासी मोहल्ला दलमीर खाँ कस्बा व थाना शमशाबाद, सरजीत चौहान पुत्र नवाब सिंह निवासी विजय नगर थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि अभियुक्तगण उपरोक्त ने मिलकर दिनांक 20 मई को में कस्बा कम्पिल में जैन धर्मशाला के पास परचून की दुकान का ताला तोडक़र चोरी की थी। जिसमें 15000 रूपये तथा कुछ खाने पीने का सामान चोरी किया था। इसके अलावा फरवरी 2025 को बिल्सडी के जंगल में लगे ट्रांसफार्मर को नीचे गिराया तो गिरने से ट्रांसफार्मर का तेल फैल गया था तथा ट्रांसफार्मर के अन्दर से कॉपर को चोरी कर लिया था। उपरोक्त घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *