कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को अवैध शस्त्र फैक्ट्री व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है।
कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, कस्बा चौकी इन्चार्ज सोमवीर सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबिल धर्मेन्द्र तिवारी, कांस्टेबिल विजय गुर्जर, कांस्टेबिल सचिन कुमार, कांस्टेबिल विकास बाबू, कांस्टेबिल पवन चाहर, कांस्टेबिल जितेन्द्र सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त तारिक खान पुत्र जुम्मा खान, मुख्तयार खान पुत्र जुम्मा खान, असद पुत्र अच्छे मियाँ निवासीगण मोहल्ला कलाखेल थाना कायमगंज को एक देशी नाजायज राइफल 315 बोर, एक नाजायज बन्दूक 12 बोर, एक नाजायज पिस्टल 32 बोर, तीन नाजायज तमन्चा 315 बोर, 70 नाजायज कारतूस पुन: भरे हुए 12 बोर, 20 देशी जिन्दा कारतूस नाजायज 315 बोर, 17 देशी कारतूस नाजायज पुन: भरे हुए 315 बोर, 4 जिन्दा कारतूस नाजायज 32 बोर, 10 अबैध शस्त्र बनाने के उपकरण, 2 नाल दो मुही 12 बोर, सफेद रंग की 2 नाल, एक नाल 12 बोर, एक नाल 12 बोर काले रंग की, एक बड़ा हथौड़ा व एक कटर प्लास, एक छोटा प्लास, 2 किलो का वाँट, 6 स्प्रिंग, 3 रेगमाल के टुकड़े, 3 छोटे लोहे के पाइप, 1 लकड़ी की चाप, 1 लकड़ी की वट, 1 गैस सिलेण्डर 5 लीटर, एक बैल्डिग पाइप, 2 लोहे की पत्ती, 2 शीशी जिसमें बन्दूक का तेल भरा हुआ, 2 रिन्च, 2 जली हुई मोमबत्ती व 4 सही मोमबत्ती व एक माचिस सहित गिरफ्तार कर मु0 अ0स0 27/26 धारा-3/5/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अवैध शस्त्र फैक्ट्री सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
