गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दंडाधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
बीते दिनों कोतवाली कायमगंज क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला दत्तूनगला व मूल निवासी अल्लाहदादपुर निवासी मीनू उर्फ मनोज कुमार यादव पुत्र विजय सिंह ०२ अगस्त को अपनी कार की मरम्मत बाईपास रोड स्थित खान पेट्रोल पम्प के पास करवा रहे थे। वहाँ पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने मीनू उर्फ मनोज को गाड़ी से खींचकर लोहे की राड मारकर हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मनोज के पिता ने कोतवाली में बीनेश व अंकुर पुत्रगण बच्चन सिंह निवासी मोहल्ला चौहट्टा थाना शमशाबाद, अनमोल पुत्र प्रदीप निवासी फरसोली अलीगंज, अमित पुत्र नेत्रपाल रेलवे रोड, अरबाज निवासी सुभानपुर और हीरालाल निवासी लालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दिनदहाड़े हुई घटना में मनोज का साथी ऋषभ भी गंभीर घायल हुआ था। इस मारपीट को लोग अवैध खनन कारोबार और पुरानी रंजिश से जोड़ रहे थे। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। घायल मनोज को सीएचसी ले जाया गया था। जहां से उसे लोहिया रेफर कर दिया गया था। लोहिया से परिजन उसे सैफई मेडिकल कालेज ले गए थे। जहां इलाज के दौरान मनोज की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया था उक्त प्रकरण में वीनेश, अंकुर पुत्रगण बचान सिंह निवासी चौहट्टा शमशाबाद, अनमोल पुत्र प्रदीप सिंह निवासी फरसोली अलीगंज ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दंडाधिकारी के समक्ष आत्मसर्पण किया। न्यायाधीश ने 11 दिन रिमांड मंजूर कर जेल भेज दिया। सुनवाई के लिए अगली तिथि 26 सितंबर की तिथि निहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *