चोरी में प्रकाश में आये तीन अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 26/2025  धारा-305 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा-317(2)  बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्तगण अली मोहम्मद पुत्र नामे अली, मो0 हनीफा पुत्र स्व0 नजरी अहमद, सुहेब पुत्र शहजादे खाँ को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पीडि़त आरिफ पुत्र कबीर निवासी ग्राम समाउद्दीनपुर थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़ की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 20/21.02.2025 की रात्रि को ग्राम समाउद्दीनपुर में नमुस्तफा मस्जिद की गुल्लक को अज्ञात चोरों द्वारा चुराकर ले जाने के संबंध में थाना कम्पिल पर मु0अ0सं0 26/2025 धारा-305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तगण अली मोहम्मद पुत्र नामे अली, मो0 हनीफा पुत्र स्व0 नजरी अहमद, सुहेब पुत्र शहजादे खाँ को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *