
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चोरी का टै्रक्टर बिक्री के लिए ले जा रहे गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि चोरी के टै्रक्टर की नम्बर प्लेट हटाकर व चैचिस नम्बर व इंजन नम्बर बदलकर बेंचने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
कम्पिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार, उपनिरीक्षक संजय कुमार राय, उपनिरीक्षक मुनीर खान व एसओजी टीम प्रभारी अमित गंगवार तथा सर्विलांस टीम के संदीप राव की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाकर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। आरोपीगण चोरी का टै्रक्टर नम्बर प्लेट हटाकर व चैचिस नम्बर व इंजन नम्बर बदलकर बेंचने जा रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम महावीर पुत्र श्यामपाल निवासी भैंसरी थाना कम्पिल, वीरपाल पुत्र रामौतार निवासी मुगर्रा थाना उसैत जनपद बदायूं, राजू पुत्र सूबेदार निवासी गनीपुर जोगपुर नवाबगंज बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।
