नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस के द्वारा मु0अ0सं0 267/2024 धारा-103(1)/61(2) बी.एन.एस. व 3/25/27 आम्र्स एक्ट में दिनांक 23.12.2024 को मुखबिर खास की सूचना व वांछित अभियुक्तगण फहीम खां पुत्र भूरे खाँ, रुबीना पत्नी स्व0 अफरोज खाँ निवासी ग्राम चंदनी थाना नवाबगंज को उनके घर से तथा प्रकाश में आए अभियुक्त रवीन्द्र सिंह पुत्र उदयवीर सिंह निवासी चंदनी थाना नवाबगंज को आला कत्ल 01 अदद तमन्चा व 05 अदद जिन्दा कारतूस व 1 अदद खोखा कारतूस सहित रक्षपाल के ट्यूबवेल के पास ग्राम चंदनी से समय करीब 21.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से आला कत्ल बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 3/25/27 आम्र्स एक्ट की वृद्धि की गयी।
