एपल कम्पनी की नकली स्मार्ट वॉच बेचते तीन धरे गये

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एपल कम्पनी की नकली वॉच बेचते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से काफी मात्रा में वांॅच, मोबाइल, डाटा केबिल आदि बरामद हुईं।
जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक मोहम्मद सरताज, हेड कांस्टेबिल इशरार व हेड कांस्टेबिल आदेश व कांस्टेबिल प्रहलाद के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति जिनके पास प्रो पोड्स व स्मार्ट वॉच हैं। जिन्हें एपल कम्पनी की बताकर जिला जेल चौराहे पर बेच रहे हैं। जिस पर हम पुलिस वालों ने मौके पर पहुंचकर तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। नाम, पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम शादाब पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला मुस्तर्क थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर बताया।

इससे जामा तलाशी में 200 रुपये व एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, इसके अलावा तीन स्मार्ट वॉच के डिब्बे बरामद हुए। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम शहनवाज पुत्र अमीर आजम निवासी मोहल्ला मुस्तर्क थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर बताया। इसके पास से तलाशी में इसके पास से 1800 रुपये, एक अदद मोबाइल फोन रेडमी-9 बरामद हुआ। जबकि तीसरे ने अपना नाम अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला तीहाई थाना मवाना जनपद मेरठ बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 2200 रुपये, एक अदद मोबाइल एपिल का लोगो लगा हुआ बरामद हुआ। उसके पास से बरामद बैंग से कई वॉच प्रो पोड्स बरामद हुई। जिस पर एपल कम्पनी का लोगों लगा था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनके पास दर्जनों की संख्या में वॉच प्रो पोड्स बरामद हुई। जो नकल एपल कंपनी का लोगों लगाकर बेच रहे थे। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *