धोखाधड़ी व जालसाजी कर जमीन का बैनामा करने के मामले में तीन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अप्रैल 2017 को वादी रामपाल भाष्कर पुत्र शंकर लाल निवासी ग्राम अमेठी जदीद कोतवाली फर्रुखाबाद द्वारा थाना मऊदरवाजा पर अभियुक्तगण रामपाल भाष्कर पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम चॉदपुर कोतवाली फर्रुखाबाद, जियाउर्रहमान पुत्र मुजीबुर्रहमान निवासी ग्राम अमेठी जदीद कोतवाली फर्रुखाबाद, सियाराम पाल पुत्र सोनपाल निवासी ग्राम धर्मनगरिया कोतवाली फर्रुखाबाद कोतवाली फर्रुखाबाद तथा अन्य तीन के विरुद्ध अपनी कृषि भूमि संख्या ३१/०.०६०० हे0 स्थित ग्राम खानपुर परगना पहाड़ा जनपद फर्रुखाबाद को उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी करके वादी से मिलते नाम का अनुचित लाभ करने हेतु रामपाल भाष्कर पुत्र श्रीकृष्ण निवासी चांदपुर थाना कोतवाली फर्रुखाबाद व सुमन पत्नी रामऔतार निवासी खानपुर कोतवाली फर्रुखाबाद जियाउर्रहमान पुत्र मुजीबुर्रहमान निवासी ग्राम अमेठी जदीद कोतवाली फर्रुखाबाद, सियाराम पाल पुत्र सोनपाल निवासी ग्राम धर्मनगरिया कोतवाली फर्रुखाबाद कोतवाली फर्रुखाबाद व रामऔतार पुत्र जीवालाल निवासी खानपुर थाना कोतवाली फर्रुखाबाद व जाहिद खां पुत्र खालिद खां निवासी हाता शरीफ खां भीकमपुरा थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद ने एक अपराधिक षडयंत्र तैयार किया और उपरोक्त अभियुक्त रामपाल भाष्कर पुत्र श्रीकृष्ण ने एक फर्जी एवं कूटरचित मतदाता पहचान पत्र वादी रामपाल भाष्कर पुत्र शंकरलाल निवासी अमेठी जदीद का बनाकर वादी की उपरोक्त कृषि भूमि का फर्जी एवं कूटरचित बैनामा सुमन पत्नी रामऔतार के नाम दिनांक 10.10.2016 को कराने के बाद उसी दिन सुमन उपरोक्त से अभियुक्त जियाउर्रहमान उर्फ मुफीद व सियाराम के द्वारा एक विक्रय अनुबन्ध पत्र निष्पादित कराये जाने विषयक शिकायत दर्ज करायी थी। जिस पर थाना मऊदरवाजा पर धारा-420, 467, 468, 471, 120बी आई.पी.सी. दर्ज किया गया था। दिनांक 21.05.2024 को थाना मऊदरवाजा पुलिस/एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा रामपाल भाष्कर पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम चांदपुर थाना कादरीगेट, जनपद फर्रुखाबाद, जियाउर्रहमान पुत्र मुजीबुर्रहमान निवासी ग्राम अमेठी जदीद कोतवाली फर्रुखाबाद, सियाराम पाल पुत्र सोनपाल निवासी ग्राम धर्मनगरिया कोतवाली फर्रुखाबाद कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *