शिक्षिका की हत्या में दो शूटर्स सहित तीन गिरफ्तार

समृद्धि न्यूज़। शिक्षिका की हत्या के मामले में पुलिस ने दो शूटर्स सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या के मामले में बिहार के अररिया जिले के SP अंजनी कुमार ने मामले में त्वरित कारवाही करते हुए CCTV और इंटेलिजेंस के आधार पर दोनों शूटर्स मोहम्मद मारूफ और मोहम्मद सुहैल को गिरफ्तार किया है, साथ में हत्या की सुपारी देने वाली फर्सीबगंज की हुस्न आरा को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसने अपनी सौतन को मरवाने के लिए 3 लाख की सुपारी दी थी।

असल में हुस्न आरा के शौहर का दूसरे स्कूल की टीचर से अवैध संबंध था, वो भी इसी रस्ते से लाल रंग की स्कूटी से आती थी। उस दिन शिवानी अपनी लाल स्कूटी से निकली और शूटर्स ने शिवानी को गोली मार दी, पुलिस ने खुलासा किया और तीनों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *