कंपिल, समृद्धि न्यूज। कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से सभी को इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस चालक को कार सहित थाने ले आयी।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी असलम शनिवार दोपहर अपने भाई इरशाद व थाना राजेपुर के गांव चाचूपुर निवासी रिश्तेदार अशफाक के साथ बाइक से कंपिल की तरफ जा रहे थे। असफाक भट्टे मजदूरों का ठेकेदार है। वह मजदूरी के रुपए गांव में लोगों को देकर वापस जा रहा था। गांव से कुच दूरी पर कंपिल अटैना मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार उछलकर सडक़ पर जा गिरे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस व एम्बुलेंस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को सडक़ से हटाकर किनारे कर दिया। आधा घण्टा बीत जाने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक सभी घायल सडक़ किनारे पड़ेे तड़पते रहे। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चालक को कार सहित अटैना पुल के निकट दबोच लिया। पुलिस चालक, कार व बाइक को थाने ले आयी। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
