डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज ब्लॉक के गांव कोला निवासी रमेश पुत्र जिलेदार और नन्हें लाल अपने साथी कैलाश निवासी खूंटादेव थाना कमालगंज के साथ एक बाइक पर सवार होकर कोला गांव से फतेहगढ़ जा रहे थे। अचरा के पास सामने से आ रही एक डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सडक़ पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने घायलों को तुरंत नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। नवाबगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रमेश और कैलाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *