लाखों की नकदी सहित तीन सटोरिया गिरफ्तार

एसपी ने टीम को दस हजार रुपये देने की घोषणा की
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले 03 नफर अभियुक्तगण को 302310/- रूपये की नगदी व अन्य सट्टा सामग्री, 03 अदद मोबाइल एन्ड्राईड व 02 तमन्चा व 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया है।
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 03 नफर अभियुक्तगण इकलाख अली उर्फ चौधरी पुत्र अख्तयार अली निवासी मोहल्ला जंगबाग पानी की टंकी के सामने कोतवाली फर्रुखाबाद, आफताब खान पुत्र सरवर निवासी खटकपुरा सिद्दीकी कोतवाली फर्रुखाबाद, वसीम खान पुत्र जहांगीर मिस्त्री निवासी खडंज़ा कोतवाली फर्रुखाबाद को मय माल मुकदमाती सट्टे की खाईबाड़ी से अर्जित किये गये कुल 04 सट्टा पर्चियां, 02 अदद पेन, 03 अदद सट्टा रजिस्टर व 09 अदद मोबाईल स्क्रीन टच शार्ट, 03 अदद मोबाइल एन्ड्राईड व 302310/- रूपये नगद व दो तमन्चा 315 बोर व 4 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया तथा शानू पुत्र अज्ञात निवासी मोहल्ला खटकपुरा कोतवाली फर्रुखाबाद घटनास्थल से भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रदीप सिंह क्षेत्राधिकारी नगर, जयप्रकाश शर्मा प्रभारी कोतवाली फर्रुखाबाद, उ0नि0 राहुल कुमार प्रभारी चौकी नखास, हे0का0 सुनील कुमार, का0 योगेन्द्र कुमार, का0 कन्हैयालाल, का0 विजय कुमार, का0 विजय कुमार, म0का0 निधि वाजपेई, म0का0 पूनम बघेल, का0 मनोज कुमार, का0 अंकित पवार, का0 रामकुमार, का0 शोभित दलाल के अलावा सर्विलांस टीम के प्रभारी उ0नि0 श्री विशेष कुमार मौजूद रहे। वहीं पुलिस ने टीम को दस हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *