जनवादी लेखक सतीश चंद्र गंगवार की तीन पुस्तकों का हुआ लोकार्पण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनवादी लेखक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जनवादी विचारक व रचनाकार सतीश चंद्र गंगवार सतीश की तीन पुस्तकों का विमोचन समारोह का आयोजन उनके पैत्रक गांव खिनमिनी में हुआ।
सतीश चन्द्र ने इस वर्ष इन तीनों पुस्तकों की रचना की है, जिनमें वैचारिक पुस्तक उपभोक्तावाद का दंश, कहानी संग्रह भोर का उजास और महामारी कोरोना पर आधारित कराल कथा कोरोना के नाम शामिल है। विभिन्न विश्वविद्यालय से आए हुए विद्वानों ने पुस्तकों की समीक्षा की और उनका विमोचन किया। कानपुर के विद्वान अवधेश सिंह, वरिष्ठ लेखक और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, कानपुर से आए गीता सिंह, भोपाल निगम कहानीकार विजय द्विवेदी, निखिल गंगवार दिल्ली विश्वविद्यालय एवं डॉ0 आदर्श गंगवार कन्नौज मौजूद रहे। अवधेश सिंह ने कहानियों की समीक्षा की और वर्तमान समय कुछ छूटी हुई कहानी लिखने के लिए लेखक को बधाई दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने उपभोक्तावाद का दंश एवं निखिल गंगवार ने कराल कथा कोरोना की समीक्षा प्रस्तुत की। आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सतीश चंद्र ने सभी का आभार जताया। सतीश चंद्र सतीश जड़वादी लेखक संघ के कई वर्षों तक सचिव रहे। इसके बाद अध्यक्ष की भूमिका निर्वाह करते रहे। वर्तमान में भी जनपद लेखक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी में भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *