डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार तीन भाई बहनों की मौत

फर्रूखाबाद, समृद्धि न्यूज़। मोहम्मबाद में नबावगंज रोड पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार तीन भाई बहनों की मौत हो गई। चचेरी बहनों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक डीसीएम के अगले पहियों के बीच फंस गई। कई मीटर तक घिसटती चली गई।

हादसे में बाइक पर सवार भाई और उसकी दो नाबालिग चचेरी बहनों की मौत हो गई।

युवक अपनी दोनों चचेरी बहनों को सुबह स्कूल छोड़ने बाइक से जा रहा था।

तीनों गांव के पास के ही स्कूल में पढ़ाई करती हैं। इसी दौरान सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही तीनों जमीन पर गिर पड़े। युवक और बड़ी बहन ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। छोटी बहन गंभीर घायल हो गई।

राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल बच्ची को सीएचसी ले जाने लगे। पर बीच रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *