तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर का हुआ समापन

दूर दराज से आये दिव्यांगों को वितरित किये गये उपकरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
त्रिदिवसीय एसएन साध ट्रस्ट के सौजन्य में दिव्यांग शिविर अपने अंतिम दिन दिव्यांगों को उपकरण वितरित किये गये। बड़ी संख्या में आसपास जनपदों से आये दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराया और उपकरण प्राप्त किये। हरदोई, मैनपुरी, अलीगंज, एटा से मरीज आये और बिना भेदभाव के साथ आम जन मानस व तीमारदारों को नि:शुल्क सेवायें दी गई। साथ ही भोजन आदि के पैकेट वितरित किये गये।

शिविर की संयोजक समाजसेवी डॉ0 रजनी सरीन और ट्रस्ट के प्रमुख राकेश साध व चमकेश साध ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुऐ कहा कि अगला शिविर सितम्बर 2024 में लगाया जाएगा। इसी के साथ शिविर में आए भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति के सभी विशेषज्ञ, डाक्टर्स ने अपनी सेवायें दी। दिल्ली से आयी मधु साध, रंजना साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध ने व्यवस्था देखी। भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति से 6 विशेषज्ञ सुमित, गणेश, संजय, चंद्रशेखर, विनोद, हरीश द्वारा अपनी सेवाए प्रदान की गई। शिविर में स्पेशलिस्ट डॉ0 शिखर सक्सेना व उनकी टीम ने मरीजो का परीक्षण कर उनको दवाइयां व कान की मशीन नि:शुल्क दी। शिविर में १३० लोगों का पंजीकरण किया गया। जिसमें कृत्रिम हाथ 4, व्हीलचेयर 9, छड़ी 16, कैलिपर 18, कृतिम पैर 14, वैशाखी 18, वॉकर 9, जूते 28, कान की मशीन 45 वितरित की गई। इस अवसर पर रोहित गर्ग, उदय पाल, सुजीत श्रीवास्तव, शीश मेहरोत्रा, विजय, आकाश सिंह, राहुल कश्यप, प्रभात पाण्डे, रजत बाथम, नरेश, सत्यनारायण, रॉबिन साध, शेखर, संजय गर्ग आदि लोग मौजूद लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *