स्काउट के तीन दिवसीय प्रथम व द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कन्हैया लाल रामशरण रस्तोगी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित 3 दिन से चल रहे स्काउट प्रवेश प्रथम सोपान व द्वितीय सौपान के प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह प्रशिक्षण देने पहुंची प्रशिक्षण में जिला संगठन कमिश्नर गाइड चमन शुक्ला, स्काउट मास्टर गजेंद्र सिंह, स्काउट मास्टर डॉ0 यशवंत सिंह राठौर ने सहयोग किया। प्रशिक्षण में छात्रों को विभिन्न प्रकार की तालियां बजाना, बिना बर्तनों के खाना बनाना, टेंट निर्माण करना तथा प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में लगभग 150 छात्रों ने प्रतिभाग किया। स्काउट प्रशिक्षण के द्वारा स्काउट छात्रों में अनुशासन की भावना को विकसित करने और उन्हें सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया गया। जिससे वह देश के अच्छे नागरिक बन सकंे और समाज के उपयोगी कार्य कर सकें। बच्चों को प्रशिक्षण में अनुशासन के साथ-साथ दैनिक क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा ने जानकारियां दी। बच्चों ने प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभवों को प्रदर्शित करते हुए देश भावना के प्रति उमंग दिखी।
आभार स्काउट मास्टर गजेन्द्र सिंह ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद, डॉ0 यशवंत सिंह, गजेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, रवि वर्मा, नरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *