डीएन कालेज में तीन दिवसीय रोवर्स/रेंजर्स प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय में तीन दिवसीय रोवर्स/रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन व माल्यार्पण कर हुआ। प्राचार्य डॉ0 मनोज गर्ग ने अध्यक्षता की। संचालन रोवर प्रभारी डा0 पंचम कुमार ने किया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों के द्वारा रेंजर्स का ध्वज व शिष्टाचार के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। स्काउट गाइड के इतिहास में रोवर्स/रेंजर्स का आरम्भ के संक्षिप्त इतिहास को समझाते हुए स्काउट गाइड के नियम व प्रतिज्ञा छात्रों को जानकारी दी गई। स्काउटिंग के जनक के विषय में अवगत कराया गया व आयु के वर्गीकरण पर विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ0 राम नरेश सिंह, सरस पाठक व कर्मचारी प्रशान्त कुमार, देवेन्द्र कुमार शर्मा व दिनेश देशमुख, प्रशिक्षक योगेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *