
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कार व बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी जनवेश पुत्र महाराज सिंह अपनी भतीजी शिखा पुत्री महेंद्र सिंह तथा कन्नौज जिला के तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव उत्तम पुरवा निवासी जयसिंह पुत्र रामाआसरे एक बाइक से ही तीनों लोग वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में खुदागंज स्टेशन के पास तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे यह तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें शिखा का पैर टूट गया तथा जनवेश का जबड़ा टूट गया और जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लोगों को राहगीरों की मदद के द्वारा एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने के कारण तीनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताते चले यह तीनों लोग कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर अपने रिश्तेदारी में सुनीता पत्नी राम सिंह जो कि उनकी बुआ लगती है वहां पर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। वहीं चौपहिया वाहन चालक मौका पाकर निकल गया तथा मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया।
