शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। मारुति कार और ई-रिक्शा में आमने-सामने टक्कर में हुई जबरदस्त टक्कर में दोनों के चालक सहिततीन लोग घाल हो गये। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हैवतपुर गढिय़ा कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक शकील सुबह फर्रुखाबाद से शमशाबाद गए थे। शाम 6 बजे के लगभग अपने दोस्त सलमान निवासी हैवतपुर गढिय़ाा कॉलोनी के साथ फर्रुखाबाद वापस आ रहे थे, तभी शमशाबाद फर्रुखाबाद रोड पर नगला नान गांव के चौराहे पर असगरपुर की तरफ से बरहमपुर की तरफ जा रहे क्षेत्र के गांव कलुआपुर सानी निवासी विमलेश कुमार अपनी मारुति वैन से जा रहे थे, तभी दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें मारुति वैन चालक और ई-रिक्शा चालक व ई-रिक्शा सवार सहित तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर ई-रिक्शा चालक के परिजन और मारुति वैन के चालक के परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए ले गए। जहां सभी का उपचार जारी है।

