दो पक्षों में हुई मारपीट, बॉबी मिश्रा सहित तीन घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पाण्डेश्वनाथ मंदिर में पूजा करने गये व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष का किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से तीन लोगों को डाक्टर परीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के क्षेत्र रेलवे रोड़ नवाब न्यामत खां पूर्व निवासी संजीब मिश्रा (बाबी) ने शहर कोतवाली में दी गयी तहरीर में दर्शाया कि सोमवार सुबह दर्शन करने पांडेश्वर नाथ मन्दिर गया था। उसी समय मित्तू कूंचा निवासी सुधीर सारस्वत मंदिर चौकीदार से गाली-गलौज कर रहा था। जब मैंने गाली-गलौज करने से मना किया तो सुधीर ने मेरे सिर पर लोट मार दिया। जिससे मेरा सिर फूट गया। इस दौरान मेरा भाई मंदिर के पास दुकान लगाये था वह भी आ गया। जिसने बचाने का प्रयास किया तो सुधीर ने उसके सिर पर भी लोटा मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। सुधीर ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं सुधीर सारस्वत ने बताया कि गेट पर बैठे भिखारी को लेकर एतराज किया तो आरोपी संजीब मिश्रा और उनके साथियों ने हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर रेलवे रोड चौकी प्रभारी व शहर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गये और तीनों लोगों को कोतवाली ले आये। पुलिस ने लोहिया अस्पताल में घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *