कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नाना के देहांत की सूचना पर पहुंचे लोग वापिस आ रहे थे। कमालगंज थाना क्षेत्र के तरा नगला के निकट ई रिक्शा पलट गया। जिससे ई-रिक्शा चालक योगेश पुत्र होरीलाल निवासी कंधरापुर, रामकली पत्नी रामसिंह, नन्हीं देवी पत्नी अमरपाल, राधा पुत्री बृजपाल घायल हो गए।आनन-फानन में सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के द्वारा कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसमें हालत गंभीर होने पर डॉक्टर मानसिंह वर्मा ने एक महिला को जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया। 
