फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कार और बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में कांवरियां समेत तीन लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार रविवार को कन्नौज निवासी कांवरिया पंचाल घाट गंगा नदी से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ जाने के लिए साथ के साथ बाइक से रवाना हुआ, तभी काश्तकार कोल्ड स्टोरेज के निकट विपरीत दिशा से आ रहे कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कांवरियां व कार चालक घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां तीनों का उपचार जारी है।
कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में कांवरिया समेत तीन घायल
