मार्ग दुर्घटना में पुजारी सहित तीन घायल, दो की मौत

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। हाईवे पर कार की टक्कर से पुजारी सहित तीन बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ से उन्हें हैलट मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। जहाँ एक की रास्ते में ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर चौरासी निवासी रमाकान्त पूजा पाठ का कार्य करते थे। सोमवार को वह गाँव के ही 26 वर्षीय गोलू के साथ बाइक से ग्राम दहेलिया मन्दिर पर पूजा करने 70 वर्षीय श्रीकृष्ण को साथ लेकर गये थे। वापस आते समय इटावा-बरेली हाईवे पर ग्राम निबिया के निकट तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को एम्बुलेंस से लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ हालत नाजुक होने पर कानपुर हैलेट अस्पताल के लिए रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय श्रीकृष्ण ने मार्ग में ही दम तोड़ दिया, जबकि रमाकान्त की अस्पताल में मौत हो गयी। परिजन शव लेकर घर आ गये। मृतक पुजारी रमाकांत का विवाह नहीं हुआ था। वह चार भाईयों में तीसरे नंबर के थे, जबकि श्रीकृष्ण की पत्नी प्रेम प्यारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया/। उपनिरीक्षक आशुतोष ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा/। मृतक श्रीकृष्ण के पुत्र अशोक ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कार सवार टक्कर मारकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *