तीन घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर, एक का लोहिया में चल रहा उपचार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात बारातियों से भरी बुलेरो की ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। जिससे कार सवार सात बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें सीएचसी मिर्जापुर ले जाया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने तीन बारातियों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल का लोहिया में ही उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहाँपुर के कलान अब्दुला नगर निवासी मुनीश के पुत्र की बारात जलालाबाद में ग्राम मदनापुर गयी थी। देर रात सात बाराती बुलेरो पर सबार होकर वापस जा रहे थे। उसी दौरान बदायूं मार्ग पर नौगमा मुबारिकपुर के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक नें बुलेरों की आमनेस.सामने की भिडंत हो गयीद्य जिससे बुलेरो के परखच्चे उड़ गये। मौके पर पंहुची पुलिस नें बमुश्किल बुलेरों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। बुलेरो सवार शाहजहाँपुर के थाना कलान लक्ष्मणपुर निवासी 55 वर्षीय रमेश चन्द्र पुत्र करन सिंह, 24 वर्षीय रवित कुमार पुत्र हंसराम, 40 वर्षीय नेता पुत्र भगवान, 45 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र लालू, 45 शीलचन्द्र पुत्र जगदीश निवासी अब्दुल्लानगर कलान, थाना मिर्जापुर के भऊआ नगला निवासी 25 वर्षीय रजनीश पुत्र धनपाल, 17 रामदीन पुत्र पहलवान निवासी लक्ष्मणपुर कलान गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी जरीयनपुर में भर्ती किया गया, लेकिन हालत गंभीर होनें पर सातों घायलों को 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में सुबह 4.50 बजे भर्ती किया गया।
जहाँ घायल रजनीश व रामदीन को ईएमटी डा0 आकाश बंसल ने मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान लगभग 20 मिनट के बाद घायल बाराती नेता पुत्र भगवान ने भी दम तोड़ दिया। घायल प्रेमपाल, शीलचन्द्र, रमेश चन्द्र को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि घायल रवित का लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है।
